- Back to Home »
- Job / Education »
- बोर्ड परीक्षाओ पर फरवरी तक रोक...शिक्षको से संवाद में बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
बोर्ड परीक्षाओ पर फरवरी तक रोक...शिक्षको से संवाद में बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
Posted by : achhiduniya
22 December 2020
ऑनलाइन वेबिनार के जरिए
शिक्षकों के साथ संवाद के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने
साफ कर दिया कि फरवरी माह तक बोर्ड परीक्षाएं नहीं होंगी। कोरोना महामारी के चलते
इसमें देरी हो रही है। फरवरी के बाद परीक्षाएं कब कराईं जा सकती हैं, इस
पर मंथन करेंगे। आगे सूचना दी जाएगी। लगातार बातचीत चल रही है। एक अन्य प्रश्न के
जवाब में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मोड से बोर्ड परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। एक
शिक्षिका ने प्रश्न पूछा- क्या बोर्ड परीक्षा का स्थगन संभव है? क्या
इसमें तीन माह की देरी हो सकती है? इसके जवाब में शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि
मोदी सरकार छात्रों के साथ है। हम लगातार छात्रों के साथ बात कर रहे हैं। हमने
कोरोना काल में जेईई मेन और नीट जैसी बड़ी परीक्षाएं कराईं। बिहार चुनाव में इन
परीक्षाओं का उदाहरण लिया गया। इतना कह सकता हं कि जनवरी-फरवरी में बोर्ड
परीक्षाएं नहीं होंगी। फरवरी माह तक इसे कराना संभव नहीं होगा। फरवरी के बाद
परीक्षाएं कब कराई जा सकती है, इस पर मंथन करेंगे। आगे सूचना दी जाएगी। लगातार बातचीत चल रही
है। मंत्री निशंक ने बातचीत के
दौरान कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों ने योद्धाओं की तरह बच्चों को पढ़ाया है।
ऑनलाइन मोड से बच्चों को उन्होंने पढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि
नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय ला
रहे हैं। भारत दुनिया का पहला देश होगा जहां स्कूली स्तर पर ही एआई की पढ़ाई शुरू
होगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा, 'कोरोना
के मुश्किल समय में शिक्षकों ने जिस तरह से बच्चों को पढ़ाया है, इसके
लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं। मैं उनका आभारी हूं। मैंने शिक्षक से शिक्षा
मंत्री तक की यात्रा तय की है इसलिए आप लोगों की सामर्थ्य समझ सकता हूं। कयास लगाए
जा रहे हैं कि शिक्षा मंत्री सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा 2021 की तारीखों का ऐलान
भी कर सकते हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षक परीक्षाओं से जुड़े सवाल हैश टैग
#EducationMinisterGoesLive
के साथ ट्वीट कर सीधे केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पूछ सकते हैं।



