- Back to Home »
- Tours / Travels »
- दो सालों में भारत को टोल नाका मुक्त बना दिया जाएगा..सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
Posted by : achhiduniya
17 December 2020
ASSOCHAM फाउंडेशन वीक कार्यक्रम में बातचीत करते हुए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन
गडकरी ने कहा कि रूस सरकार की मदद से हम जल्द ही GPS सिस्टम को फाइनलाइज्ड कर लेंगे, जिसके
बाद दो सालों में भारत पूरी तरह से टोल नाका मुक्त हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने
ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) को अंतिम रूप देने का फैसला
लिया है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले दो सालों में
वाहनों का टोल सिर्फ आपके लिंक्ड बैंक खाते से ही काटा जाएगा। GPS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग
प्राधिकरण (NHAI)
की टोल आय पांच साल में 1.34 ट्रिलियन तक बढ़ सकती है। मंत्री ने कहा,कल सड़क परिवहन और राजमार्ग और अध्यक्ष एनएचएआई की मौजूदगी में टोल
संग्रह के लिए जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल करके एक प्रस्तुति दी गई थी। हम उम्मीद कर
रहे हैं कि अगले पांच सालों में हमारी टोल आय 1,34,000 करोड़
रुपए होगी। सरकार देश भर में वाहनों की स्वतंत्र आवाजाही बनाने के लिए यह खास कदम
उठा रही है। पिछले एक साल में, केंद्र सरकार ने देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर
दिया है। फास्टैग की अनिवार्यता के बाद ईधन की खपत में आई है। इसके अलावा प्रदूषण
पर भी लगाम लगी है। इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन डिवाइस के इस्तेमाल से कैशलैस लेनदेन
को भी बढ़ावा मिला है। इसके साथ ही टोल संग्रह में पारदर्शिता भी देखने को मिली है।
FASTag का उपयोग पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ा है। नवंबर में जारी
किए गए NHAI
के एक बयान के मुताबिक, फैस्टैग अब तक के कुल टोल कलेक्शन में लगभग तीन-चौथाई का योगदान
देता है।


