- Back to Home »
- Judiciaries »
- मोदी सरकार {BJP} बनाम ममता सरकार {TMC} का टकराव पहुंचा सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक...
Posted by : achhiduniya
18 December 2020
पश्चिम बंगाल में कुछ ही महीनों में होने वाले
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी जहां पश्चिम बंगाल में
अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है तो वहीं राज्य की ममता सरकार किसी भी कीमत पर अपनी
पकड़ ढीली नहीं करना चाहती। यही कारण है कि दोनों पार्टियों के बीच विवाद बढ़ता जा
रहा है। बीजेपी के बड़े नेताओं में अपने खिलाफ पश्चिम बंगाल में दर्ज मामलों के
खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अर्जुन सिंह, पवन
कुमार सिंह, कबीर शंकर बोस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कहा है ममता बनर्जी सरकार जानबूझकर उनके खिलाफ नए-नए मामले दर्ज कर रही है। मामले की सुनवाई करते हुए अब सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है और अगले आदेश तक बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सांसद अर्जुन सिंह से पूछा है कि आपके खिलाफ कब से


