Posted by : achhiduniya 12 December 2020

बीते दिनो अश्विनी उपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का आग्रह कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर साल 2018 में प्रजेंटेशन भी दिया था। अब केंद्र सरकार ने कहा भारत में किसी को कितने बच्चे हों, यह खुद पति-पत्नी तय करें और सरकार नागरिकों पर जबर्दस्ती नहीं करे कि वो निश्चित संख्या में 

ही बच्चे पैदा करे। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट के एक नोटिस के जवाब में यह बात कही। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह देश के लोगों पर जबरन परिवार नियोजन थोपने के साफ तौर पर विरोध में है। केंद्र ने कहा कि निश्चित संख्या में बच्चों को जन्म देने की किसी भी तरह की बाध्यता हानिकारक होगी और जनसांख्यिकीय विकार पैदा करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शीर्ष अदालत में पेश हलफनामे में कहा कि देश में परिवार कल्याण कार्यक्रम स्वैच्छिक है जिसमें अपने परिवार के आकार का फैसला दंपती कर सकते हैं और अपनी इच्छानुसार परिवार नियोजन के तरीके अपना सकते हैं। 

उसने बताया कि इसमें किसी तरह की अनिवार्यता नहीं है। बीजेपी नेता एवं अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की जनहित याचिका पर प्रतिक्रिया में यह बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान इसी साल 10 जनवरी को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर प्रतिक्रिया मांगी थी। याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें अदालत ने देश की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण के लिए दो बच्चों के नियम समेत कुछ कदमों को उठाने की मांग करने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। 

जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस सी हरिशंकर की पीठ ने कहा था कि इस याचिका पर सुनवाई करने की कोई वजह नहीं है। पीठ ने कहा था कि न्यायपालिका सरकार के कार्यों को नहीं कर सकती है और अदालत संसद और राज्य विधानसभाओं को निर्देश जारी नहीं करना चाहती है। हाई कोर्ट की बेंच ने 4 सितंबर को याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि कानून बनाना संसद और राज्य विधायिकाओं का काम हैअदालत का नहीं। उक्त याचिका में कहा गया था कि 
भारत की आबादी चीन से भी अधिक हो गई है तथा 20 प्रतिशत भारतीयों के पास आधार कार्ड नहीं है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लोक स्वास्थ्य राज्य के अधिकार का विषय है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाने के लिए राज्य सरकारों को स्वास्थ्य क्षेत्र में उचित एवं निरंतर उपायों से सुधार करने चाहिए। इसमें कहा गया,स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का काम राज्य सरकारें प्रभावी निगरानी तथा योजनाओं एवं दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की प्रक्रिया के नियमन एवं नियंत्रण के लिए विशेष हस्तक्षेप के साथ प्रभावी ढंग से कर सकती हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -