- Back to Home »
- Crime / Sex »
- सेक्सटिंग क्या है..जाने फायदे और नुकसान..?
Posted by : achhiduniya
12 December 2020
फ्लर्ट करने और एक-दूसरे को छेड़ने का यह बेहद सरल
और बेहतरीन तरीका है सेक्सटिंग।
एक वेबसाइट सर्वे के मुताबिक, मॉडर्न डे कपल्स की सेक्सुअल आदतों में काफी बदलाव आया है। इस
सर्वे के मुताबिक, लोगों के सेक्सुअल ट्रेंड्स अब बदल चुके हैं।
सेक्सटिंग करने से आपके अंदर सेक्स करने की इच्छा ज्यादा तेजी से बढ़ती है। हो
सकता है कि इसके चलते आप पोर्न देखने के आदी भी बन सकते हैं। इसकी लत न लगाएं। सेक्सटिंग एक ऐसा शब्द है,जो यौन
क्रियाओं से जुड़ा हुआ होता है। इसमें आप अपने पार्टनर से डर्टी
टॉक करते हैं। सेक्सटिंग में पार्टनर को सेक्सी तस्वीरें और मैसेज भेजना आम होता है। आसान भाषा में कहा जाए तो जब आप पार्टनर को फोन पर अपनी फोटोज, न्यूड्स, नॉटी टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं तो उसे सेक्सटिंग कहा जाता है। सेक्सटिंग के जरिए आप अपनी शादीशुदा जिंदगी व लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में फन, रोमांच और स्पाइस ऐड कर सकते हैं। कुछ लोग बेहतर सेक्स लाइफ के लिए भी सेक्सटिंग करना जरूरी समझते हैं। सेक्सटिंग से आपको यह फायदा होगा कि आप दोनों एक-दूसरे के दिमाग में चलते रहेंगे। मिलने पर आप बेहतर इंटिमेसी महसूस करेंगे अगर आप अपने पार्टनर के
साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ इंटिमेसी महसूस करना चाहते हैं तो सेक्सटिंग के जरिए वर्चुअल सेक्स का मजा ले सकते हैं। सेक्सटिंग के जरिए आप आपने पार्टनर के साथ रोमांटिक बातें कर सकते हैं और अपनी यौन इच्छाओं को उनके साथ शेयर कर सकते हैं। आज-कल ज्यादातर युवा काम के प्रेशर से काफी परेशान और तनाव में रहते हैं। ऐसे में सेक्सटिंग करने से उनके तन को ही नहीं, मन को भी शांति मिलती है।सेक्सटिंग करने के दौरान उनके शरीर में फील गुड हॉर्मोन पैदा होते हैं।



