- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस द्वारा किसानो पर दोहरी राजनीति की पोल खोली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने....
Posted by : achhiduniya
27 December 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले
एक महीने से जारी है और दिल्ली की तमाम सीमाओं पर टिके किसान लगातार कानूनों को
वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस बीच किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की
बातचीत हो चुकी है,लेकिन अब तक कोई सहमति नहीं बन पाई है। आंदोलन कर
रहे किसानों और सरकार के बीच अगले दौर की बातचीत 29 दिसंबर को 11 बजे बैठक होगी। इस
बीच किसान संगठनों ने मांग रखी है कि बैठक में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा देने पर बात
की जाए। किसान आंदोलन पर बीजेपी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने
राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए जेपी नड्डा
ने किसान आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस पर
निशाना साधा। राहुल गांधी का यह
वीडियो लोक सभा में दिए गए भाषण के दौरान का है, जिसमें
वह किसानों और बड़ी कंपनियों के बीच से बिचौलियों को हटाने की मांग कर रहे हैं।
सरकार का दावा है कि नए कृषि कानूनों के लागू होने के बाद किसानों और खरीदारों के
बीच बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी। वीडियो शेयर करते हुए जेपी नड्डा ने लिखा,ये क्या जादू हो रहा है राहुल
जी? पहले आप जिस चीज की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे हैं। देश हित और किसान हित से आपका कुछ
लेना-देना नहीं है। आपको सिर्फ राजनीति करनी है, लेकिन
आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नही चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा
चरित्र जान चुके हैं। इससे पहले जेपी नड्डा ने
सोनिया गांधी का वीडियो शेयर किया था और कांग्रेस पर किसानों को भ्रमित करने का
आरोप लगाया था। उन्होंने सोनिया गांधी का
वीडियो शेयर करते हुए लिखा था,किसानों को भ्रमित करने और
उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखने वाली कांग्रेस का सच फिर उजागर हुआ है। सोनिया
गांधी जी पहले किसानों के लिए बिचौलिया मुक्त बाजार की वकालत करती थीं और अब इसका
विरोध करती हैं। ये कांग्रेस की मौकापरस्त सोच, कम
जानकारी और बार-बार बात से पलटने का प्रमाण है।



