- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस नही चाहती शिवसेना के साथ गठबंधन विस्तार...
Posted by : achhiduniya
27 December 2020
महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग मंत्री अशोक चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा शिवसेना
को संप्रग के नेतृत्व को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। राज्य की महा विकास
आघाड़ी सरकार का नेतृत्व शिवसेना कर रही है, जिसमें
कांग्रेस और राकांपा भी शामिल है। उन्होंने कहा,शिवसेना को अभी संप्रग (UPA) का हिस्सा बनना बाकी है। महाराष्ट्र में सेना के साथ हमारा
गठबंधन न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर आधारित है और महाराष्ट्र तक सीमित है। संजय राउत ने कहा था कि राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत सभी दलों का
समर्थन प्राप्त है, इस पर चव्हाण ने कहा कि संप्रग (UPA) नेतृत्व के बारे में उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को टिप्पणी नहीं
करनी चाहिए।उन्होंने कहा, शरद पवार ने स्वयं उन अटकलों
को खारिज किया है कि वह संप्रग (UPA) के अगले अध्यक्ष होंगे। संप्रग
के सहयोगी दलों को सोनिया गांधी के नेतृत्व में पूरा भरोसा है। ऐसे में इस विषय पर
चर्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को संप्रग
का दायरा बढ़ाने का आह्वान किया था और कहा कि विपक्ष को केंद्र के तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होना चाहिए और केंद्र सरकार के खिलाफ मजूबत
विकल्प देना चाहिए। उन्होंने कहा था,सभी विपक्षी पार्टियों को केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के
खिलाफ एकसाथ आना चाहिए। कमजोर विपक्ष लोकतंत्र के लिए खराब है।


