- Back to Home »
- Property / Investment »
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मांगी अच्छे बजट बनाने की सलाह....
Posted by : achhiduniya
19 December 2020
इस बार केंद्रीय
बजट को संसद में 1 फरवरी 2021 को पेश किया जाना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
ने इस बार का बजट अभूतपूर्व होने की बात कही है। उन्होने कहा, आप लोग
मुझे इनपुट भेजें जिससे हम ऐसा बजट देख सकें जैसा एक तरीके से, पहले कभी नहीं देखा गया हो। बता दें कि 2021-22 के सीआईआई
पार्टनरशिप समिट 2020 में बोलते हुए, सीतारमण
ने कहा कि ग्रोथ के रिवाइवल के लिए उन क्षेत्रों को सपोर्ट देना होगा जिनमें
कोविड-19 महामारी की वजह से बुरी तरह रूकावट आई है। इसके साथ वे क्षेत्र जो अब नई
मांग के केंद्र और ग्रोथ के नए इंजन होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के पास
अच्छी ग्रोथ और अर्थव्यवस्था के विकास के लिए जो अपना आकार, आबादी और क्षमता है, उसे
देखते हुए,
वे यह कहने में संकोच नहीं करेंगी कि हम कुछ
दूसरे देशों के साथ वैश्विक ग्रोथ का इंजन होंगे। हम वैश्विक अर्थव्यवस्था के
रिवाइवल में बड़ा योगदान करेंगे।

