- Back to Home »
- Politics »
- छल-कपट-ढोंग-प्रपंच बंद करे, ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ से भी बड़ी व्यापारी बन गई है मोदी सरकार…कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला
छल-कपट-ढोंग-प्रपंच बंद करे, ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ से भी बड़ी व्यापारी बन गई है मोदी सरकार…कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला
Posted by : achhiduniya
19 December 2020
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार अब ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ से भी बड़ी व्यापारी बन गई है। मोदी सरकार किसान से छल-कपट-ढोंग-प्रपंच बंद करे! सत्ता सम्हालते ही मोदी सरकार पूंजीपतियों पर सारे सरकारी संसाधन वार कर किसानों को दरकिनार करती रही है। सुरजेवाला ने कहा, हिमालय की चोटी से ऊंचे अहंकार में डूबी मोदी
सरकार के हाथ चौबीस अन्नदाताओं के खून से सने हैं, जो 23 दिन से लाखों की संख्या में देश की राजधानी दिल्ली के चारों और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा, प्रधानमंत्री जी, तीन खेती विरोधी काले कानूनों की दीवारों की दरार को सरकारी दुष्प्रचार और झूठे इश्तेहारों से ढंकना चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि भाजपा सरकार ने इन काले कानूनों के क्रूर प्रहार से पहली बार किसानों पर वार किया है। सत्ता सम्हालते ही मोदी सरकार ने पूंजीपतियों पर सारे सरकार संसाधन वार कर किसानों को दरकिनार करती रही है। सुरजेवाला ने कहा, तीनों काले कानूनों के दुष्परिणाम मध्य प्रदेश की मंडियों से ही आने लगे हैं। मध्य प्रदेश में 269 सरकारी कृषि उपज मंडिया हैं जिसमें से कानून आने के बाद 47 मंडिया तो पूरी तरह बंद हो गई हैं,जहां एक पैसे का कारोबार नहीं हुआ और 143 मंडिया ऐसी हैं,जहां का कारोबार 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। इतना ही नहीं, 1850 रुपए समर्थन मूल्य का मक्का मध्य प्रदेश में 810 रुपए और बिहार में 900 रुपए मात्र में बिका। वहं किसान मजदूर संघर्ष समिति, पंजाब के दयाल सिंह ने कहा, पीएम को किसानों से बात करनी चाहिए और कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। हम इन कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे।

