- Back to Home »
- National News »
- संशोधन प्रस्ताव मंजूर नही आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार किसान....संगठन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी..
Posted by : achhiduniya
09 December 2020
सरकार ने किसानों के सामने 9 सूत्रीय प्रस्ताव
रखा था। यह ड्राफ्ट 13 संगठन नेताओं को भेजा गया था। किसान नेताओं का कहना है कि
जो प्रस्ताव सरकार ने हमें भेजे थे, वह हमने
पढ़े हैं और उन्हें नामंजूर कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कानून
वापस नहीं लिए गए,तो हम इस आंदोलन को उग्र करेंगे। नया धरना 14 दिसंबर को दिया जाएगा। सिंघु बॉर्डर पर मौजूद किसानों ने कहा
कि 12 दिसंबर को जयपुर-दिल्ली हाइवे को ब्लॉक किया जाएगा। क्रांतिकारी
किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने कहा, हमने सरकार
के प्रस्ताव ठुकरा दिए हैं। किसान आंदोलन में किसानों का समर्थन कर रहे नेता
योगेंद्र यादव ने कहा,सरकार ने जो भरोसे मीटिंग में
दिए थे, वह भी इन प्रस्तावों में ठीक तरह से नहीं लिखे गए हैं। उन्होंने
कहा,सरकार ने 9 प्रस्तावों में छुटपुट बदलाव
किए हैं। यादव ने दावा किया है कि जल्द ही इस आंदोलन में देशभर के किसान जुड़ेंगे।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वे अंबानी
और अडानी के प्रोडक्ट का बहिष्कार करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश
टिकैत कहते हैं कि यह सम्मान का मुद्दा है अगर सरकार जिद पर अड़ी है, तो किसान भी अपनी बातों पर डटे हैं। उन्होंने कहा कि कानून वापस
होने ही चाहिए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री प्रकाश
जावड़ेकर का कहना है कि किसानों के मुद्दों पर सरकार संवेदनशील है। जब एक अंतिम
दौर की बातचीत हो रही है, तो इसे वर्क इन प्रोग्रेस माना
जाता है। उन्होंने कहा कि इसकी रनिंग कमेंट्री नहीं हो सकती।


