- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी से बड़ा डकैत कोई नहीं है, ये चंबल के बड़े डकैत हैं....सीएम ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
15 December 2020
जलपाईगुड़ी के अपने संबोधन में पश्चिम बंगाल की
मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना चंबल के डकैत से कर दी
है। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी से बड़ा डकैत कोई नहीं है, ये चंबल के बड़े डकैत हैं। ममता ने कहा, उत्तर बंगाल से हमें एक भी सीट नहीं मिली। हमारा क्या अपराध
था। आपने बीजेपी को सारी सीटें क्यों दे
दी। RSS से कुछ लोग आए और बोले तुम्हारी बेटी की शादी है हम देखेंगे।
क्या देखते हो। मैं ऐसे बहुत अच्छी हूं ,लेकिन
अगर मुझ पर आघात हुआ तो मैं ऐसा प्रतिघात करूंगी कि करोड़ों गुड़े लेकर भी रोक
नहीं पाओगे। बीजेपी पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी, हैदराबाद से एक पार्टी उठाकर
लाई है ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो जाए। ये लोग हमें राष्ट्रपति शासन लगा देने का
डर दिखा रहे हैं। अरे लगा दो ना, अच्छा ही होगा मैं सड़क सड़क
घूम आऊंगी और तुम्हारा सारा वोट ले लूंगी। सीएम ममता बनर्जी ने सूबे के IAS-IPS अधिकारियों को लेकर उठे मुद्दे पर भी नाराजगी जताई। ममता ने कहा
पुलिस राज्य के अंतर्गत आती है,लेकिन वे उन्हें बुला रहे हैं।
जब भी कोई वीआईपी काफिला गुजरता है, तो उसका
एक प्रोटोकॉल होता है। इतने बड़े वीआईपी मूवमेंट की क्या जरूरत है कि VIP काफिले में 50 गाड़ियों की क्या जरूरत थी। VIP लोगों के पीछे 50 गुंडो क्यों होने चाहिए। ममता बनर्जी शुभेंदु
अधिकारी का नाम लिए बगैर कहा कि यह TMC की शपथ
है, ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाएगा जिन्होंने 10 साल तक पार्टी
में रह कर सत्ता का स्वाद चखा। जो लोग चुनाव के दौरान पाला बदलते हैं, उन्हें बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बकौल ममता ये
पार्टी के कार्यतर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है जो 10 साल से तृणमूल कांग्रेस
के साथ थे। इसलिए वो 2021 में इतनी मेहनत करें कि बीजेपी अपने मंसूबे में कामयाब न
हो सके।


