- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- आग से न खेले,संविधान का पालन करें..सीएम ममता को राज्यपाल जगदीप धनखड़ की सलाह...
Posted by : achhiduniya
12 December 2020
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संविधान का पालन करना होगा। वह अपने रास्तों के लिए प्रस्थान नहीं कर सकती। कल हुई घटनाएँ सबसे दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा हैं।The events that happened yesterday are most unfortunate.
They are a slur on our democratic fabric: West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar राज्यपाल ने कहा कि,राज्य में कौन बाहरी है, उनका इससे क्या मतलब है? क्या भारतीय नागरिक भी बाहरी हैं। ममता को इस तरह बयान नहीं देने चाहिए, ममता सरकार को आग से नहीं खेलना चाहिए। लोकतंत्र में मीडिया का रोल अहम है, अगर इसे खराब किया गया तो लोकतंत्र में दिक्कत होगी। सीएम संविधान की आत्मा का ध्यान रखें, भारत एक है उसका नागरिक एक है अगर आप इस रास्ते से भटकती हैं, तब मेरे दायित्व की शुरुआत होती है। कल की घटना को लेकर मैंने राज्य के डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी को तलब किया। कल चीफ सेक्रेटरी ने मुझे संदेश भेजा था कि उन्होंने राजनीतिक दौरे को लेकर डीजीपी को अलर्ट किया है।

