- Back to Home »
- International News »
- सर्जिकल स्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान...विदेश मंत्री में दिखा डर
Posted by : achhiduniya
18 December 2020
अबुधाबी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि उन्हें अपनी इंटेलीजेंस फोर्सेज के माध्यम से ये पता चला है कि भारत, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने आंतरिक मसलों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर सकता है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान इससे मुकाबला करने के लिए पूरी तरह
से तैयार है। डॉन न्यूज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की आर्मी हाई अलर्ट पर है। बीते दिनो भारत ने उरी हमले का बदला लेते हुए साल 2016 में पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की। इस कार्रवाई में पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। 28-29 सितंबर 2016 की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर आतंकी शिविरों को तबाह कर दिया था। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के 18 जवान

