- Back to Home »
- State News »
- रेल व हवाई यात्रा शुरू करने से पहले हो यात्रियो की कोविड जांच... अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद की सरकार से मांग...
रेल व हवाई यात्रा शुरू करने से पहले हो यात्रियो की कोविड जांच... अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद की सरकार से मांग...
Posted by : achhiduniya
18 December 2020
नागपुर:- अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद ने सरकार से की मांग है कि हवाई जहाज या रेलवे से सफर शुरू करने से कुछ देर पहले यात्रियों की कोविड-19 की जांच की जाए। यदि ऐसा किया जाता है,तो इस महामारी की रोकथाम में एजेंसियों को बहुत मदद मिलेगी। अ.भा. ग्राहक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्विन मेहाडिया, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रताप मोटवानी, राष्ट्रीय महासचिव
देवेन्द्र तिवारी ने प्रशासन से यह मांग की है। हवाई यात्री एयरपोर्ट पर एक से डेढ़ घंटा पहले पहुंचते हैं। चेक इन,सामान की पासिंग,बोर्डिंग आदि प्रक्रिया के साथ ही उनकी कोविड जांच की जा सकती है। रेल यात्रा यात्रा शुरू करने के पूर्व यात्रियों को कोविड जांच से संबंधित सूचना दी जा सकती है। मेहाडिया ने बताया कि दिल्ली, जयपुर,चेन्नई, अहमदाबाद,कलकत्ता, बंगलुरु, पटना या जिन राज्यों में कोविड19 का प्रसार बढ़ रहा है,वहां से आने वाले यात्रियों की जांच की जाती है। यात्रा शुरू होने के पहले जांच होने पर अन्य यात्री सुरक्षित सफर कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्रजी फड़नवीस के निर्वाचन क्षेत्र में, कई गड्ढे हैं और बाड़ टूट गई है। पिछले दो वर्षों से कोई मरम्मत नहीं हुई है। वार्ड क्रमांक 35 पारावरन नगर से मस्क लेआउट नरेन्द्र नगर तक जाने वाली सड़क पिछले दो वर्षों से नागरिकों की बदतर दुर्दशा कर रही है। सीधे निरीक्षण के माध्यम से आम नागरिकों की समस्या के बारे में एक सप्ताह पहले नगर निगम के उपायुक्त रामजी जोशी को एक बयान जारी किया गया था। हालांकि, नगर निगम किले के गंदे पानी और सड़कों के मुद्दे पर
गंभीर नहीं है। शिव सेना आंदोलन के लिए नगर निगम पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। विरोध प्रदर्शन के दौराण आयोजक प्रवीण बालमुकुंद शर्मा, राजू नक्षने, सचिन शर्मा, शांतनु लंगेवार, रेमो फर्नांडिस, राहुल लिलारे, तावड़े भाऊ, काले जी, राजेंद्र तिवारी, समर्पित नागर पराग दामले, दिनेश वानखेड़े, सुशील उइके उपस्थित थे।



