- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- विनाशकारी भूकंप के बाद बड़ी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई...जाने अब है कितनी....?
Posted by : achhiduniya
08 December 2020
माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। बीते कुछ वर्षो से इसकी ऊंचाई पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हुए क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि वर्ष 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के साथ ही कई अन्य कारणों से संभवत:चोटी की ऊंचाई में बदलाव आया है।
विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा कि नेपाल ने एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर मापी है। नई ऊंचाई, पिछली बार मापी गई ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर अधिक है। भारत सर्वेक्षण द्वारा 1954 में किए गए मापन के अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 1847 में 8,778 मीटर मापी गई थी,लेकिन अब 2020 में नेपाल और चीन के संयुक्त प्रयासों के कारण नई संशोधित ऊंचाई का पता चला है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली और उनके चीनी समकक्षवांग यी ने एक कार्यक्रम के दौरान काठमांडू और बीजिंग में एक साथ आधिकारिक ऊंचाई की घोषणा की। विदेश मंत्री ग्यावली ने कहा, यह एक ऐतिहासिक दिन है। माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई 8,848.86 मीटर है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भी तुरंत बाद नई ऊंचाई की घोषणा की।

