- Back to Home »
- Politics »
- कृषि बिल थोप कर किसानो की जमीन हथियाने की फिराक में केंद्र सरकार...CG-CM भूपेश बघेल ने लगाया मोदी सरकार पर बड़ा आरोप
कृषि बिल थोप कर किसानो की जमीन हथियाने की फिराक में केंद्र सरकार...CG-CM भूपेश बघेल ने लगाया मोदी सरकार पर बड़ा आरोप
Posted by : achhiduniya
08 December 2020
छत्तीसगढ़ में बंद के व्यापक असर के बाद राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्र सरकार पर किसान बिल को लेकर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब किसानों को ही ये कानून पसंद नहीं है तब बेवजह उन पर ये कानून क्यों थोपा जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले दो हफ्ते से किसान दिल्ली को घेरकर बैठे हुए हैं और देश के
सभी किसान संगठनों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे है। केन्द्र सरकार को पूरे देश में समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था करनी चाहिए। सीएम बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार की नज़र अब किसानों की ज़मीन पर है और अब बीजेपी को हठधर्मिता छोड़ किसानों से माफी मांगकर कानून वापस लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वहीं बीजेपी द्वारा कांग्रेस के 2019 के घोषणा पत्र का उदाहरण देने पर सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से बीजेपी को क्या लेना देना। उन्होंने कहा कि बिहार में किसान 800 से 1000 रुपये में धान बेचने को मजबूर हैं। जबकि जो कानून अभी केंद्र ने लाया है, वो कानून बिहार में 2006 से लागू है, बावजूद किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिहार में किसानों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है तब ये व्यवस्था पूरे देश में क्यों लागू नहीं की जा सकती। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट की सभी मंत्री और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

