- Back to Home »
- Discussion »
- आप पार्टी संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट करने के दावे में कितनी सच्चाई...?
Posted by : achhiduniya
08 December 2020
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस
ने भारतीय जनता पार्टी की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद
कर दिया है और कल उनके सिंघु बॉर्डर से लौटने के बाद से ही नज़रबंदी जैसे हालात
बनाए गए हैं। किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप
लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके
घर में नजरबंद कर दिया गया है। दिल्ली
पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को
नजरबंद नहीं किया गया है। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई
एक तस्वीर में वहां पुलिस की बैरिकेडिंग वगैरह नहीं देखी जा रही है, जैसा कि पार्टी ने दावा किया था। डीसीपी ने कहा कि 'दिल्ली के मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट करने का दावा गलत है। वो कानून के तहत अपनी
गतिविधियां जारी रखने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। उनके घर के प्रवेश द्वार
की तस्वीर सबकुछ कह रही है। जानकारी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
के घर के बाहर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद
प्रवेश वर्मा और तीनों नगर निगम मेयर धरने पर बैठ गए हैं। आप का कहना था कि गृह
मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयरों को मुख्यमंत्री के
घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बिठा दिया है और इसका बहाना बनाकर पुलिस ने
मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे
ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सभी बैठकें भी रद्द हो गई हैं। आप
ने आरोप लगाया कि आज भारत बंद के चलते गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने
यह किया है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से किसानों का आंदोलन दिल्ली
तक पहुंचा है। केंद्र सरकार घबरा गई है। दिल्ली स्टेडियम को जेल बनाना चाह रही थी,लेकिन दिल्ली सरकार ने यह बात नही मानी। कल केजरीवाल सिंधु
बॉर्डर पहुंचे और कहा कि हमारी सरकार किसानो की सेवा करेगी। गृह मंत्रालय के इशारे पर अपने ही घर मे मुख्यमंत्री
को हाउस अरेस्ट कर लिया है।


