- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भारत बंद पर राजनेताओ ने दी प्रतिक्रियाएं....
Posted by : achhiduniya
08 December 2020
पंजाब और हरियाणा के लाखों किसान पिछले 12 दिनों
से दिल्ली में धरना पर बैठे हैं। राज्य के अन्न, नागरी
आपूर्ती और ग्राहक संरक्षण मंत्री छगन भुजबल कहा कि कृषी कानून किसानों को फायदा
ना दें, तो किसी काम के नहीं। छगन भुजबल ने कहा कि केंद्र सरकार ने
किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। नाशिक जिले की सभी मंडी समितीयों ने बंद
घोषित किया है। संगठनों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
अशोक चव्हाण ने कहा कि एक पखवाड़े से दिल्ली में कड़ाके की ठंड में किसान सड़कों पर
खुले आसमान के नीचे सो रहे हैं, इसलिए सभी को बंद का समर्थन
करना चाहिए। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कृषि बिल के समर्थन
में है। सोमवार को नेता अनिल शिदोरे ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला पलटा, तो हम 10 साल पीछे चले जाएंगे। वहीं
वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे मंगलवार को अपने गांव रालेगण सिद्धि में एक दिन का
अनशन करेंगे। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना किसानों द्वारा बुलाए
गए भारत बंद का समर्थन करेगी। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम किसानों का समर्थन
करें। वहीं भारत
बंद का कड़ा विरोध करते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने
किसानों से अपील की है कि वे सड़कों पर उतरें और भारत बंद का विरोध करें। कृषि
विधेयक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है। जिससे किसानों
को कृषि माल बेचने की स्वतंत्रता मिली है।


