- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन की आड़ में CAA-NRC और दंगा भड़काने वाली ताकतें सक्रिय... गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन की आड़ में CAA-NRC और दंगा भड़काने वाली ताकतें सक्रिय... गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
Posted by : achhiduniya
02 December 2020
सिंगरौली प्रवास पर निकले मध्य प्रदेश के गृह
मंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को कुछ देर के लिए जबलपुर के डुमना विमान तल पर
रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की। नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है
कि किसान आंदोलन की आड़ में CAA-NRC और दंगा
भड़काने वाली ताकतें सक्रिय हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में जारी
किसान आंदोलन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि
केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत का प्रयास कर रही है। इसका हल किसानों से बातचीत के माध्यम से ही निकल सकता है,लेकिन उकसाने वाले असामाजिक तत्व इस आंदोलन को हाईजैक करने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा ऐसे लोग आपसी बातचीत और समन्वय के बीच बार-बार गतिरोध पैदा कर रहे हैं। गृहमंत्री ने आरोप लगाए कि किसान आंदोलन के पीछे वही ताकतें हैं,जो CAA और NRC आंदोलन के पीछे थीं।

