- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- तीनों कृषि कानून स्पष्ट रूप से किसानों की आमदनी क्षमता बढ़ाने वाले...नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार
तीनों कृषि कानून स्पष्ट रूप से किसानों की आमदनी क्षमता बढ़ाने वाले...नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार
Posted by : achhiduniya
02 December 2020
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि
केंद्र के नए कृषि सुधार कानूनों का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना है। उन्होंने
कहा कि इन कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन की वजह गलतफहमी तथा उन तक सही
जानकारी नहीं पहुंचना है। इन चीजों को दूर करने की जरूरत है। कृषि कानूनों के विरोध में मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा के
किसानों के आंदोलन पर कुमार ने कहा कि यह तथ्य देखने की जरूरत है कि पूरे देश में
इन नए कृषि कानूनों को अच्छे तरीके से लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये तीनों
कानून स्पष्ट रूप से किसानों की आमदनी क्षमता बढ़ाने के बारे में है। इनसे किसानों
को यह आजादी भी मिलेगी कि वे अपनी उपज कहां और किसे बेचना चाहते है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आंदोलन
की वजह किसानों तक सही जानकारी नहीं पहुंचना और कुछ गलत फहमियां है। इन्हें दूर
किए जाने की जरूरत है। किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत मंगलवार को बेनतीजा
रही है। अब दोनों पक्षों के बीच गुरुवार को फिर बैठक होगी।

