- Back to Home »
- Job / Education »
- CBSE Board 1 मार्च से प्रेक्टिकल, 4 मई से 10 जून तक Exams,15 जुलाई को परिणाम {रिजल्ट}…
Posted by : achhiduniya
31 December 2020
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि वे 31 दिसंबर 2020 के दिन यानी साल के आखिरी दिन सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा करेंगे। अपने कहे अनुसार एजुकेशन मिनिस्टर ने अंततः सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लाइव सेशन के दौरान साफ किया कि सीबीएसई बोर्ड
क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 4 मई से आयोजित होंगी। परिक्षाएं 10 जून तक चलेगी। मंत्री ने कहा है कि रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित होंगे। महत्वपूर्ण तारीखें: -प्रेक्टिकल 1 मार्च से शुरू होगा। 4 मई से 10 जून तक होगी परीक्षा। 15 जुलाई तक परिणाम आएंगे। परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही स्टूडेंट्स राहत की सांस लेंगे जो एक लंबे समय से जानना चाह रहे थे कि उनके एग्जाम कब से शुरू होंगे ताकि उसी अनुसार वे अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकें। एजुकेशन मिनिस्टर ने ट्विटर के माध्यम से परीक्षा तिथियों की घोषणा की। इसके पहले भी वे कई बार लाइव हो चुके हैं और हर बार उनसे क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तिथि को लेकर घोषणा की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंततः उन्होंने साल का आखिरी दिन इस काम के लिए तय किया। अब स्टूडेंट्स अपना शेड्यूल बना सकते हैं और यह तय कर सकते हैं कि उन्हें बची हुई पढ़ाई या रिवीजन को किस प्रकार प्लान करना है। तारीखें साफ होने से स्टूडेंट्स का स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाएगा।

