- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- हरियाणा में हिंसक हुआ किसान आंदोलन...पुलिस ने भांजी लाठिया
Posted by : achhiduniya
31 December 2020
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान पिछले 36 दिनों से टिके हुए हैं, जहां उन्हें कड़ाके की ठंड और सर्द रातों के साथ-साथ बाकी कई चीजों की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है, इससे पहले कृषि कानूनों के मसले पर केंद्र सरकार और 40 किसान संगठनों के बीच कल बुधवार को 7वें दौर की बातचीत हुई। बैठक में 4 में से 2 मुद्दों पर सहमति बनी। सरकार और किसान संगठनों के बीच अब अगली वार्ता
4 जनवरी को होगी। वहीं खबर है की राजस्थान के किसानों के एक ग्रुप ने राजस्थान-हरियाणा के बॉर्डर शाहजहांपुर में जबरन घुसने की कोशिश की। करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों ने हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए हरियाणा में प्रवेश कर लिया। राजस्थान और हरियाणा के बॉर्डर शाहजहांपुर में किसानों के चल रहे आंदोलन के दौरान करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों ने हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए हरियाणा में प्रवेश कर लिया। दर्जन भर से ज्यादा किसानों के ट्रैक्टर बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। किसानों और पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई। हालांकि किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और आंदोलनकारी नहीं रुके। दर्जनभर से ज्यादा ट्रैक्टर शाहजहांपुर बॉर्डर क्रॉस कर दिल्ली की ओर रवाना हो गए। किसान नेताओं का कहना है कि आधिकारिक तौर पर दिल्ली जाने की कोई घोषणा नहीं हुई है।

