- Back to Home »
- Discussion »
- सरकार जल्द करे समाधान वर्ना देशभर के किसान पंजाब-हरियाणा के किसानों के साथ आंदोलन में शामिल हो जाएंगे...NCP प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी..
सरकार जल्द करे समाधान वर्ना देशभर के किसान पंजाब-हरियाणा के किसानों के साथ आंदोलन में शामिल हो जाएंगे...NCP प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी..
Posted by : achhiduniya
06 December 2020
किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए NCP प्रमुख शरद पवार ने कृषि कानून पर जल्द समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा है कि समाधान नहीं निकलने पर देशभर का किसान सड़क पर होगा। पंजाब-हरियाणा के किसानों के साथ देशभर के किसान आएंगे। किसानों के इस आंदोलन को लेकर शरद पवार ने बड़ी अपील की है और साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। पवार के
मुताबिक कृषि कानूनों को जल्दबाजी में पास किया गया है। पवार का कहना है कि अगर जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो देशभर के किसान पंजाब-हरियाणा के किसानों के साथ आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। शरद पवार ने कहा,पंजाब और हरियाणा के किसान गेंहू और धान के मुख्य उत्पादक हैं और वे प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर स्थिति का समाधान नहीं
किया गया तो जल्द ही देशभर के किसान उनके साथ शामिल हो जाएंगे। जब बिल पास किया जा रहा था, हमने सरकार से गुजारिश की थी कि उन्हें जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। NCP महाराष्ट्र कार्यालय ने एक बयान जारी करके ये जानकारी दी है कि किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर में 9 दिसंबर को NCP प्रमुख शरद पवार देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।


