- Back to Home »
- National News »
- 'हां' या 'ना' के जवाब पर अड़े किसान,8 दिसंबर को 'भारत बंद का ऐलान, 11 राजनीतिक दलों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का मिल रहा समर्थन...
'हां' या 'ना' के जवाब पर अड़े किसान,8 दिसंबर को 'भारत बंद का ऐलान, 11 राजनीतिक दलों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का मिल रहा समर्थन...
Posted by : achhiduniya
06 December 2020
कृषि से जुड़े तीन कानूनों को वापस लेने की मांग
पर अड़े किसानों का आंदोलन रविवार को लगातार 11वें दिन जारी है। दिल्ली की सीमाओं
पर पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों से आए प्रदर्शकारी किसान डटे
हुए हैं। किसान संगठन आगामी मंगलवार को भारत बंद को सफल बनाने में जुटे हैं। किसान
नेताओं ने बताया कि उनका यह आंदोलन अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा
और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि
इसका स्वरूप देशव्यापी बन चुका है और इसकी तस्वीर आठ दिसंबर को भारत बंद के दौरान
साफ हो जाएगी। भारत बंद पर अड़े किसानों को राजनीतिक दलों और यूनियनों का समर्थन। किसान 8 दिसंबर को भारत बंद पर अड़े
हुए हैं। इस बंद को 11 राजनीतिक दलों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन है। कांग्रेस ने ऐलान
किया है कि वह 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करेगी। पार्टी के
प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे राहुल गांधी के किसानों को समर्थन को मजबूत करने वाला
कदम करार दिया। इसके अलावा लेफ्ट पार्टियों ने भी एक संयुक्त बयान जारी कर भारत
बंद का खुलकर समर्थन किया। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD), तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), राष्ट्रीय
लोकदल (RLD)
ने भी राष्ट्रव्यापी बंदी का साथ देने का फैसला
किया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भी बंद के समर्थन का ऐलान किया है।
केजरीवाल ने एक ट्वीट में 'सभी देशवासियों से अपील की कि
सब लोग किसानों का साथ दें और इसमें हिस्सा लें। किसानों ने भारत बंद के तहत दिल्ली
आने वाली सभी सड़कें ब्लॉक करने की
चेतावनी दी है। टोल प्लाजाओं पर भी कब्जे की योजना है। केंद्र सरकार और
कॉर्पोरेट्स के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। राजनीतिक हलकों से इतर कई व्यापारिक
यूनियनों और संगठनों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। इनमें से कुछ इस प्रकार
हैं- ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी (AIKSCC),ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC),इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC),हिंद मजदूर सभा (HMS),ऑल
इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC),सेंटर
ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU),ट्रेड
यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC) शामिल रहेंगे।



