- Back to Home »
- State News »
- UP- CM योगी आदित्यनाथ का सपना ये कंपनी करेगी साकार....
Posted by : achhiduniya
14 December 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है कि मुंबई कि तरह ही उत्तर प्रदेश में भी फिल्म सिटी का निर्माण हो जिसके के लिए हाल ही में मुंबई का दौरा भी कर चुके है,जिस पर खूब राजनीति गरमाई थी। सीएम योगी से मुंबई में अक्षय कुमार सहित कई निर्माता-निर्देशकों ने मुलाकात की थी। सीएम योगी यूपी में फिल्मसिटी बसाने को लेकर शिवसेना काफी नाराज दिखी थी। मुंबई में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी ने कहा था कि हम बेस्ट देने आए हैं। जिसे बढ़िया मिलेगा वो वहां जाएगा। हम किसी से
छीनने नहीं आए हैं। इसके बाद फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने भी सीएम योगी से मुलाकात की थी। योगी के सपने को पूरा करने के लिए यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत बन रहे फिल्म सिटी के लिए चार कंपनियां ने अपना-अपना प्रजेंटेशन दिया। फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में औद्योगिक भूखंडों के लिए 780 एकड़ और व्यावसायिक भूखंड के लिए 220 एकड़ यानि कुल 1000 एकड़ भूमि उपलब्ध है। सोमवार को फाइनेंसियल बिड खोली गई। इसमें M/s. CBRE South Asia Pvt. Ltd. ने बाजी मारी। अब यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी की डीपीआर का जिम्मा इसी कंपनी को मिला है। यह कंपनी फॉर्च्यून 500 कम्पनियों में 128वें नंबर पर आती है। कंपनी को फिल्म सिटी की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अगले 60 दिन में प्राधिकरण को सौंपनी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे के सेक्टर- 21 में 1,000 हेक्टेयर जमीन फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित की है। वहीं नोएडा प्राधिकरण की करीब 500 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। गौरतलब है कि 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मंडलीय समीक्षा के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी।


