- Back to Home »
- Job / Education »
- महाराष्ट्र में 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा तारीखें घोषित....
Posted by : achhiduniya
22 January 2021
आमतौर
पर महाराष्ट्र में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाती हैं,लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षाओं को टाल
दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि 12वीं
क्लास का प्रैक्टिकल एग्जाम 1 अप्रैल से 22 अप्रैल और 10वीं की परीक्षा 9 अप्रैल
से 28 अप्रैल के बीच आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने राज्य
में 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा की। इसके मुताबिक 12वीं एचएससी की
परीक्षा 23 अप्रैल से 29 मई के बीच औऱ 10वीं एसएससी की परीक्षा 29 अप्रैल से 31 मई
के बीच आयोजित की जाएंगी। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने गुरुवार को
इसकी घोषणा की। जहां तक बात रिजल्ट की है तो माना जा रहा है कि इसे जुलाई के अंत
तक घोषित कर दिया जाएगा। राज्य पहले ही
सिलेबस को 25
फीसदी तक कम कर चुका है। बताया जा रहा है कि इस
बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में 17 लाख और 12वीं में 13 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

