- Back to Home »
- State News »
- तमिलनाडु सरकार के सिनेमाघरो में 100 फीसदी दर्शक की मंजूरी से केंद्र सरकार नाराज....
Posted by : achhiduniya
06 January 2021
AIADMK
सरकार के इस कदम से करीब 9 महीने बाद सिनेमा हॉल पहले ही तरह सुचारू रूप से 100 फीसदी की दर्शक क्षमता के साथ चलने की स्थिति बनी थी,लेकिन इससे कोरोना के मामलों में इजाफा होने की आशंका जताते हुए
केंद्र ने राज्य सरकार से इस मंजूरी को वापस लेने को कहा है। गृह मंत्रालय ने कहा
है कि कोई भी राज्य सरकार या केंद्र द्वारा जारी किए गए कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए जारी आपदा प्रबंधन अधिनियम के दिशा निर्देशों को हल्का या बदल नहीं
सकता है। केंद्र ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 28 दिसंबर 2020 को जारी गाइलाइंस के मुताबिक
ही राज्य में कोरोना नियमों का पालन होना चाहिए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के
अनुसार, अब तक कोरोना संक्रमण के आठ लाख, 22 हजार 370 मामले सामने आ चुके हैं, इसमें 8,02,385 लोग
रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के कारण अब तक 12,177 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या इस
समय 7808 है। कोरोना महामारी के बीच
तमिलनाडु सरकार से सिनेमाघरों में 100 फीसदी
दर्शक क्षमता को मंजूरी देने वाले आदेश को केंद्र सरकार ने वापस लेने के लिए कहा
है।


