- Back to Home »
- Politics »
- 15 साल की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लड़कियां तो शादी की उम्र 21 साल क्यू...? कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा का विवादित बयान...
15 साल की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लड़कियां तो शादी की उम्र 21 साल क्यू...? कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा का विवादित बयान...
Posted by : achhiduniya
15 January 2021
कांग्रेस दफ्तर में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर
पत्रकारों के सवालों के जवाब में मध्यप्रदेश
के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा,सीएम शिवराज सिंह चौहान कोई वैज्ञानिक नहीं हैं। प्रदेश में
13 साल की बच्चियों को बचा नहीं पा रहे हैं और 21 साल में शादी की वकालत कर रहे
हैं!' पूर्व मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार
महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध
बढ़ता जा रहा है। जिसे रोकने में यह सरकार फेल साबित हो रही है। 18 साल में लड़कियों की शादी होना सही है। क्योंकि डॉक्टर खुद यह बताता है कि लड़कियां 15 साल की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं, इसलिए लड़कियों की शादी के लिए 18 साल की उम्र सही है। गौरतलब है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की बात कही थी। सीएम ने कहा था कि जब लड़कों की शादी की उम्र 21 साल हो सकती है तो लड़कियों की शादी की उम्र भी 21
साल होनी चाहिए। सोमवार को मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर बहस की जरूरत बताई थी। उन्होंने इसे 18 से बढ़ाकर 21 साल किए जाने की बात कही थी। चौहान ने कहा था कि कई बार मुझे लगता है कि समाज में बहस होनी चाहिए कि बेटियों की शादी की उम्र 18 रहनी चाहिए या इसे बढ़ाकर 21 साल कर देना चाहिए। मैं इसे बहस का विषय बनाना चाहता हूं। प्रदेश सोचे, देश सोचे ताकि इस पर कोई फैसला किया जा सके।


