- Back to Home »
- Politics »
- टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के 41 विधायक बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के संपर्क में....
Posted by : achhiduniya
15 January 2021
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि उनके पास पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को समर्थन दे रहे ऐसे 41 विधायकों की सूची है जो पाला बदल कर भाजपा में आना चाहते हैं। विजयवर्गीय ने कहा, अगर मैं इन 41 विधायकों को भाजपा में ले लूं, तो वहां सरकार गिर जाएगी पर हम देख रहे हैं कि इनमें से किसे लेना है और किसे नहीं। उन्होंने कहा,
हमने सोचा है कि अगर इनमें से किसी विधायक की छवि खराब है, तो हम उसे भाजपा में नहीं लेंगे। विजयवर्गीय ने कहा, इन लोगों को लगता है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आएगी, तो घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। उन्हें वहां अवैध गतिविधियां चलाने का मौका नहीं मिलेगा। जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में गुंडों के बाजे बजा दिए हैं। उन्होंने कहा, गलत गतिविधियों में शामिल लोग पश्चिम बंगाल में बीजेपी को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, पर पश्चिम बंगाल का बहुत बड़ा भद्र समाज हमारे साथ है। हम अगले विधानसभा चुनावों में वहां निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएंगे।
