- Back to Home »
- International News »
- आखिर पाकिस्तान ने माना बालाकोट एयर स्ट्राइक में 300 आतंकी मारे गए थे....
Posted by : achhiduniya
12 January 2021
बीते साल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में CRPF जवानों के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसी का जवाब देते हुए इंडियन एयरफोर्स ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। इसमें जैश के ठिकानों पर बम बरसाए गए, जिसमें करीब 300 आतंकी मारे गए थे। पकिस्तान ने आखिर मान लिया है कि 26 फरवरी
2019 को बालाकोट एयर स्ट्राइक में 300 आतंकी मारे गए थे। पाक पूर्व राजनयिक आगा हिलाली ने एक लाइव टीवी शो में यह बात कबूल की। भारत की ओर से की गई इस एयर स्ट्राइक को पाकिस्तान की सरकार हमेशा से ही नकारती रही है। खास बात यह भी है कि ये कबूलनामा उस पूर्व राजनयिक का है, जो नियमित रूप से टीवी बहस में पाकिस्तानी सेना का पक्ष लेते आए हैं। उनकी ओर से यह कबूल करना पाकिस्तान की बड़ी नाकामी मानी जा रही है। ऐसा इसलिए भी, क्योंकि पाकिस्तान अब तक एयरस्ट्राइक में किसी की भी मौत होने से साफ इनकार करता आया है। आगा हिलाली ने इस बारे में कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके युद्ध जैसा काम किया। इसमें कम से कम 300 आतंकी मारे गए थे। हमारा लक्ष्य उनसे अलग था। हमने उनके बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया। हमारे द्वारा उठाया गया कदम पूरी तरह वैध था, क्योंकि वे सेना के आदमी थे। हमने उस समय कहा था कि इस कार्रवाई में कोई हताहत नहीं हुआ। अब हमने उनसे कहा है कि वे जो भी करेंगे हम सिर्फ उसका जवाब देंगे।

