- Back to Home »
- Job / Education »
- भारतीय रिजर्व बैंक ने निकाले 332 पदों पर भर्तियो के लिए आवेदन
Posted by : achhiduniya
29 January 2021
आप किसी सरकारी नौकरी की तलाश में है,क्या आप ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है। सरकारी
नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की ऑफिशियल साइट rbi.org.in पर उपलब्ध ग्रेड बी ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के
द्वारा आवेदन कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग और सामान्य विभागों में ऑफिसर ग्रेड बी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर
दिया है। इनमें कुल 322 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके साथ ही आरबीआई की
एप्लीकेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी इन रिक्त पदों के लिए आवेदन जल्द कर लें। इच्छुक और
योग्य उम्मीदवार rbi.org.in पर उपलब्ध एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी 2021 को उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से
अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों आयु सीमा में छूट दी गई है। ऐसे करें आवेदन:- आरबीआई
ग्रेड बी एप्लीकेशन 2021 सबमिट करने के लिए rbi.org.in पर विजिट करें। जहां पर
जाकर ग्रेड बी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन 2021 के अंदर ही ऑनलाइन आवेदन का लिंक आएगा। इस पर क्लिक करने से एप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवार को एप्लीकेशन पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन
करें। फिर उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आरबीआई ग्रेड बी एप्लीकेशन 2021 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं, एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) उम्मीदवारों
के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। आवेदन की आखिरी
तारीख 15 फरवरी 2021 है। मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से स्नातक 60 प्रतिशत अंकों
के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए या पीजी 55 प्रतिशतों अंकों से साथ उत्तीर्ण होनी
चाहिए। पदों की संख्या:- 322 ज्यादा जानकारी के लिए rbi.org.in पर विजिट करके नोटिफिकेशन देखें।



