- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास के बाहर आईईडी ब्लास्ट,कोई हताहत नही...
Posted by : achhiduniya
29 January 2021
आज भारत और इजरायल अपने राजनयिक संबंधों की 29वीं
वर्षगांठ भी मना रहे हैं। भारत में इजराइल के दूतावास ने इसको लेकर ट्वीट भी किया
है। इससे पहले वर्ष 2012 में इजराइली डिप्लोमैट को दिल्ली में निशाना बनाया गया
था। इसी बीच देश की
राजधानी
दिल्ली में चल रहे बीटिंग रिट्रीट के बीच इजराइली दूतावास के बाहर
शुक्रवार शाम आईईडी ब्लास्ट हुआ। कम तीव्रता के विस्फोट के चलते कुछ कारों के शीशे टूट गए हैं।
किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंचकर
छानबीन कर रही है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब तक फायर ब्रिगेड की
गाड़ी पहुंची,
तब तक पुलिस ने पहले ही सारा एरिया कवर कर दिया
था। फायर की गाड़ी को भी मौके तक नहीं जाने दिया। फायर कंट्रोल रूम को
पौने 6 बजे कॉल मिली थी कि बम ब्लास्ट हुआ है औरंगजेब रोड पर कॉल
मिलते ही तुरंत कनॉट प्लेस स्थित फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर भेजी
गईं। यह धमाका इजरायली दूतावास से करीब 150 मीटर की
दूरी पर हुआ है। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस के
वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इजरायल का दूतावास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
रोड पर स्थित है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।


