- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- 447 लोगों पर दिखा वैक्सीन का प्रतिकूल प्रभाव,3 भर्ती....
Posted by : achhiduniya
18 January 2021
देश में अब तक कुल 2,24,301 लोगों को वैक्सीन की
डोज दी जा चुकी है। कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद कई लोगों में वैक्सीन का प्रतिकूल
प्रभाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली के 52 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगवाने के बाद
दिक्कत का सामना पड़ा है। वैक्सीन लेने वाले हेल्थ वर्कर्स में किसी को एलर्जी की
शिकायत हुई थी तो कुछ ने बताया है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें घबराहट होने
लगी। दिल्ली में जिन 52 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगवाने के बाद दिक्कत हुई है उनमें
से एक वर्कर को AEFI सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। कोरोना वैक्सीन के पहले चरण में 3 करोड़
कोरोना वॉरियर्स को सबसे पहले वैक्सीन दी जा
रही है। 16 जनवरी से शुरु हुए इस अभियान के बीच यह खबर सामने आई जिस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद अब तक


