- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- घर की सब्जी को दे ढाबे वाला तड़का...
Posted by : achhiduniya
18 January 2021
स्वादिस्ट खाने के शौकिनों के लिए सब्जी में तड़का स्वाद के साथ जायके को भी बड़ा देता है। दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग उसमें हींग और जीरे का तड़का लगाते हैं। उबली हुई दाल में लगाया गया यह साधारण सा तड़का उसका स्वाद और सुगंध कई गुना बढ़ा देता है। आइए जानते हैं ढाबा-स्टाइल तड़का-कैसे बनाएं स्वादिष्ट:- इस तरह के तड़के में जीरा, हींग, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर के
साथ प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पहले पकाया जाता है। इसके बाद इसमें उबली हुई दाल को मिला दिया जाता है। अब दाल में ऊपर से मक्खन या घी के साथ कुछ ताजा कटा हुआ धनिया पत्तों को डालने से दाल का स्वाद बढ़ जाता है। सरल कलोंजी तड़का:- सरल कलोंजी तड़का में कलोंजी, लाल मिर्च और टमाटर को सरसों के तेल में पकाकर उबली हुई दाल में डाला जाता है। इस प्रकार दाल में खुशबू के साथ स्वाद भी दुगुना हो जाता है
