Posted by : achhiduniya 11 January 2021

केंद्रीय शिक्षा मंत्री व हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ अनुशासन के साथ अच्छा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिस्थिति के अनुरूप सहयोग करें ताकि उनकी सरकार अच्छे से कुंभ का आयोजन कर सके। निशंक ने कहा कि कुंभ लोगों के मिलन का दुनिया का सबसे आकर्षक गंतव्य है। कुंभ ऐसा पर्व सब सीमाओं को तोड़कर पूरी दुनिया को इकट्ठा कर देता है। 2010 के कुंभ में 100 से भी अधिक देशों का आना इस बात का प्रमाण है कि मां गंगा राष्ट्रीय जरूरत नहीं बल्कि 

विश्व धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गंगा इस प्रदेश से अवतरित होकर विश्व के कल्याण के लिए आगे बढ़ रही है। हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला नियंत्रण भवन में जन संवाद कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि कुंभ मेला 48 दिन का होगा, लेकिन में बता दूं कि कुंभ 48 नहीं 60 दिन का होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए 28 फरवरी तक अधिसूचना जारी की जाएगी। स्नान की तिथि से 5 दिन पहले की 

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव लाने पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्नान पर्व और कुंभ के शाही स्नानों को लेकर अलग-अलग ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। आवश्यक वस्तुएं शहर तक आसानी से पहुंच सकें, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के प्रचार-प्रसार के लिए फेसबुक पेज बनाया गया है। इस पेज पर कुंभ से जुड़ी सामग्री श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी। सोशल मीडिया के साथ ही फेसबुक के पेज पर ट्रैफिक प्लान और पार्किंग की जानकारी श्रद्धालु 


घर बैठे पा सकेंगे। उन्होंने व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं से कुंभ में सहयोग करने की अपील की। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने कहा कि कुंभ के पर्व स्नान पहले की भांति हों। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पहले ही व्यापारी बड़ी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए यह संशय खत्म किया जाए कि कुंभ मेला 11 मार्च से शुरू होगा, जबकि यह संदेश दिया जाए कि मकर संक्रांति के स्नान पर्व से ही कुंभ मेला शुरू हो रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -