- Back to Home »
- International News »
- अपना प्लेन भेजकर वैक्सीन उठा लेना,पाकिस्तान कि झोली में चीन ने डाले 5 लाख वैक्सीन डोज...
Posted by : achhiduniya
21 January 2021
पाकिस्तान
के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि चीन ने
पाकिस्तान को 31 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन की 5 लाख डोज उपलब्ध कराने का वादा किया
है। चाइनीज समकक्ष वांग यी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद कुरैशी ने एक वीडियो
मैसेज के जरिए मुल्क को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बीजिंग ने
इस्लामाबाद से कहा है कि अपना प्लेन भेजकर वैक्सीन उठा लेना। पाकिस्तानी अखबार डॉन
की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री ने कहा कि चीनी
विदेश मंत्री के साथ उनकी विस्तृत बातचीत हुई और उन्होंने पाकिस्तान की जरूरतों को
लेकर चर्चा की। कुरैशी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर चीन
से मदद मांगी थी। इमरान खान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीजिंग से गुहार
लगाने को कहा था। कुरैशी ने इस बेइज्जती को गुड न्यूज का नाम देते हुए कहा,मैं देश को
खुशखबरी देना चाहता हूं कि चीन ने 31 जनवरी तक पाकिस्तान को 5 लाख डोज देने का वादा किया है। उन्होंने (चीन) ने कहा है कि अपना विमान भेजे और दवा उठा लो। एक ट्वीट में कुरैशी ने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाने वाले ये टीके सिनोफार्मा के होंगे, जिसे पाकिस्तान मंजूरी दे चुका है। कुरैशी ने ट्वीट किया,चाइनीज वैक्सीन के अच्छे परिणाम और हमारे ऐतिहासिक रिश्तों के परिणामस्वरूप पाकिस्तान ने सिनोफार्मा वैक्सीन को इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। पाकिस्तान चीन की ओर से गिफ्ट किए जा रहे 5 लाख डोज की बहुत सराहना करता है। कभी मास्क के नाम पर अंडरवियर के टुकड़े सिलकर पाकिस्तान भेजने वाले चीन ने कोरोना वैक्सीन के मामले में 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान को चीन ने केवल 5 लाख टीके देकर टरका दिया है वह भी तब जब पाकिस्तान ने दोस्त के सामने अपनी झोली फैलाकर मदद की गुहार लगाई। चीन ने पाकिस्तान की बेइज्जती भी कर डाली है और कहा है कि अपना विमान लाकर ये टीके ले जाना।


