- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- दिल्ली कि नई सड़क होगी सुशांत सिंह राजपूत मार्ग...
Posted by : achhiduniya
21 January 2021
बीते साल साल 14 जून को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा में अपने घर में मृत मिले थे। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता को याद किया, जिनकी अचानक मौत होने का मामला काफी दिन चर्चा में रहा था। दक्षिण दिल्ली नगर
निगम (एडीएमसी) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी। भाजपा की अगुवाई एसडीएमसी में एंड्रयूज गंज वार्ड से कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने नगर निगम की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को इस बारे में एक प्रस्ताव भेजा था। समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में पार्षद ने कहा था कि सड़क संख्या आठ में बड़ी
संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। प्रस्ताव में दावा किया गया था कि उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है। दत्त ने कहा कि इसलिए सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिए। दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नाम जल्द ही दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा। इलाके के नगर निकाय ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


