- Back to Home »
- Sports »
- 73 रन देकर 5 विकेट चटकाए मोहम्मद सिराज ने, वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया पिच का हाल...
Posted by : achhiduniya
18 January 2021
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 73 रन देकर पांच विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाकर भारत के सामने 328 रन का
लक्ष्य रखा है। सिराज को लगता है कि पिच में कुछ ऐसी दरार बन गयी हैं जहां से
असमान उछाल मिल सकता है। सिराज ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, जब ऑस्ट्रेलियाई बॉलर गेंदबाजी करेंगे तो निश्चित तौर पर पिच
में कुछ दरार होने के कारण बल्लेबाजों की दिमाग में थोड़ा भ्रम की स्थिति बनी
रहेगी लेकिन हमारे बल्लेबाज इसके लिए तैयार हैं। हम इसके बारे में पांचवें दिन ही
जान पाएंगे। सिराज ने कहा,हमारा लक्ष्य यह श्रृंखला
जीतना है खासकर इतने सारे खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद हमारी टीम ने पहली
पारी में कड़ी चुनौती पेश की। सिराज ने शॉर्ट पिच गेंद पर स्टीव स्मिथ का विकेट
लिया जो मार्नस लाबुशेन के साथ इस श्रृंखला में उनका पसंदीदा विकेट है। उन्होंने
कहा,पूरी श्रृंखला में मुझे लगता है कि मेरा पसंदीदा यह स्टीव स्मिथ
का विकेट होगा। कुछ क्षेत्रों से अतिरिक्त उछाल मिल रही थी और मुझे लगा कि इससे
मुझे सफलता मिल सकती है। स्मिथ विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और
उनका विकेट लेने से मेरा काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। इसके अलावा मार्नस (लाबुशेन)
के विकेट से भी मेरा मनोबल बढ़ा। सिराज ने लगातार सहयोग, समर्थन और मनोबल बढ़ाने के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे का आभार
व्यक्त किया। उन्होंने कहा, इसके अलावा जिस तरह से
युवाओं को मौके मिले फिर चाहे वह नटराजन हो या वॉशिंगटन. इन सभी ने इनका फायदा उठाया। सभी ने अपनी तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया। मैं विशेष तौर पर युवाओं पर भरोसा दिखाने और मेरा मनोबल बढ़ाने के लिए अजिंक्य रहाणे का आभार व्यक्त करता हूं। वह मुझसे हर समय बात करते रहे और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।



