- Back to Home »
- Politics »
- APMC Act खत्म कर किसानों की परेशानी पहले ही बढ़ा दी है नितीश कुमार ने...नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
Posted by : achhiduniya
21 January 2021
प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव न सिर्फ बिहार सीएम नीतीश सरकार पर बल्कि केंद्र सरकार पर भी जमकर बरसे,उन्होंने कहा कि आरजेडी पंचायत स्तर तक मानव श्रृंखला बनाएगी और उसमें सभी नेता-कार्यकर्ता भाग लेंगे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने एपीएमसी एक्ट (APMC Act) खत्म कर किसानों की परेशानी पहले ही बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि
बिहार के किसान को मजदूर बनाने की कोशिश हो रही है जो सही नहीं है। तेजस्वी ने आगे कहा कि हमें हराया गया, लेकिन उसके बावजूद हम अपने संकल्प पर कायम हैं और रहेंगे। उन्होंने इस बात को दोहराया कि पढ़ाई, दवाई सिंचाई, सुनवाई, कमाई और कार्रवाई यह हमारे सिद्धांत होंगे जिन पर हम काम करेंगे। फिलहाल विपक्ष की भूमिका हम निभाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि DM का व्यवहार जब मेरे साथ ऐसा था तो आम लोगों के साथ कैसा होगा। TET अभ्यर्थियों को धरना देने नहीं दिया जा रहा है। एक तरफ धांधली कर रहे और दूसरी तरफ धरना करने से रोक रहे हैं। नीतीश सरकारमें अधिकारियों का मन
बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे आवास के बाहर फरियादियों को रोक गया। इतने सालों से हम यहां रह रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री
को कोई परेशानी हुई। हमारे पास फरियादी आते हैं। सरकार जब बात नही सुनेगी तो
विपक्ष के पास लोग आएंगे ही, लेकिन बार-बार थाना लोगों को
परेशान कर रही है। हमारे यहां आने से रोक रही है।वही,राबड़ी देवी आवास पर
फरियादियों को रोके जाने और हंगामा मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना पुलिस ने राबड़ी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों की सूची मंगवाई है।
सभी सुरक्षाकर्मियों की जानकारी हासिल कर दोषी सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई होगी। इस
बात की तेजस्वी ने पुष्टि की है।


