- Back to Home »
- State News »
- सीरम इंस्टीट्यूट में लगी आग में झूलसने से 5 लोगो की मौत
Posted by : achhiduniya
21 January 2021
पुणे
स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) देश ही
नहीं दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है, इसका
परिसर करीब 100 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिस मंजरी कॉम्पलेक्स में आग लगी थी, वह वैक्सीन फैकल्टी के स्थान से कुछ मिनट की ही दूरी पर है। सूत्रों
के अनुसार इसे स्पेशल इकोनॉमिक जोन का हिस्सा माना जा रहा
है। भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए मंजरी कॉम्पलेक्स में आठ-नौ भवनों
का निर्माण किया जा रहा है, इसका उद्देश्य SII की वैक्सीन
निर्माण क्षमता को बढ़ाना है। सामने आए विजुअल्स में इमारत से धुआं उठता हुआ देखा
गया था। निर्माणाधीन इमारत में गुरुवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से
पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि आग लगने से सीरम इंस्टीट्यूट में बनने वाली
कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण प्रभावित नहीं होगा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और
ब्रिटिश-स्वीडिश फॉर्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के सहयोग से विकसित इस वैक्सीन का
निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है। Adar Poonawalla @adarpoonawalla We have just
received some distressing updates; upon further investigation we have learnt
that there has unfortunately been some loss of life at the incident. We are
deeply saddened and offer our deepest condolences to the family members of the
departed. यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी।
बड़े पैमाने पर चल रहे निर्माण कार्य को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है
कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में सीरम इंस्टीट्यूट का दौरा किया था
और वैक्सीन निर्माण की प्रगति का जायजा लिया था।


