- Back to Home »
- Politics »
- सीएम ममता बनर्जी ने चली भाजपा की चुनावी चाल, राज्यवासियों को फ्री कोरोना वायरस टीका देने का ऐलान...
Posted by : achhiduniya
10 January 2021
केंद्र सरकार ने 16 जनवरी से देश में टीकाकरण के
शुभारंभ का ऐलान किया है। केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स
को ये टीके लगाए जाएंगे। संभव है कि 16 जनवरी से ही पश्चिम बंगाल में भी टीकाकरण
की शुरुआत हो। सीरम इन्स्टीट्यूट की वैक्सीन कोवीशील्ड की पहली खेप कोलकाता
पहुंचनी है,
पहले चरण में वही वैक्सीन लगाई जानी है। पश्चिम
बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने राज्य में
विधान सभा चुनावों से पहले बड़ा दांव चला है। उन्होंने राज्यवासियों को फ्री
कोरोनावायरस टीका लगाने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने इस बावत रविवार, 10 जनवरी इसका ऐलान किया। ममता ने कहा,मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार बिना
किसी लागत के राज्य के सभी लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन देने की सुविधा की
व्यवस्था कर रही है। ममता की इस घोषणा को
विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है की भारतीय जनता पार्टी ने भी बिहार चुनवो
से पहले राज्य में मुफ्त कोरोना वैकसिन का ऐलान किया था जिस पर वैक्सीन की राजनीति
करने का विपक्षी दलो ने भाजपा पर आरोप लगाया था।

