Posted by : achhiduniya 10 January 2021

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भंडारा के जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत घटना को बेहद दुखद बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में जान गवाने वाले बच्चों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के सरकारी अस्पतलों में सुरक्षा से कोई 

समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य के सभी अस्पतालों का फायर ऑडिट किए जाने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ठाकरे के अलावा उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे व स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजेंद्र पाटील-यड्रावकर ने भंडारा के जिलाधिकारी से चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना सन्न करने वाली है। अस्पताल के कर्मचारियों ने सात बच्चों को बचा लिया है। अस्पताल के कर्मचारियों ने 

आग फैलने से रोकने के लिए पूरा प्रयास किया। ठाकरे ने कहा कि सुरक्षित बचे बच्चों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए मामले की पूरी जांच जरुरी है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री से कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि नागपुर फायर ब्रिगेड अभियांत्रिकी कालेज के विशेषज्ञ व बिजली विभाग के अधिकारी भंडारा पहुंच कर आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस इमारत 

में बच्चों के लिए कक्ष 2015 में शुरु किया गया था। इसका ऑडिट हुआ था अथवा नहीं इसकी पूरी जानाकरी लेकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता विधायक राम कदम ने अग्निकांड में बच्चों की मौत को हत्या करार हुए देते हुए मुख्यमंत्री से संबधित मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार मंत्रियों को नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। कदम ने कहा कि जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को एक-एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा कि बच्चों की दर्दनाक मौत बेहद आहत करने वाली है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -