- Back to Home »
- National News »
- पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया न्योता किसानों से एक फोन कॉल की दूरी पर सरकार चर्चा के लिए है तैयार....
Posted by : achhiduniya
30 January 2021
सर्वदलीय बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। इस चर्चा में सभी विषयों पर बातचीत होगी और सभी पार्टियों को बोलने का मौका मिलेगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा किसानों को दिया गया ऑफर अभी भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत के लिए हमेशा तैयार है।
मोदी ने कहा है कि सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार है। नए कृषि काननो पर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार है। सरकार किसानों से एक फोन कॉल की दूरी पर है। सर्वदलीय बैठक में विभिन्न पार्टियों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद,तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय, शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंडर और शिवसेना के विनायक राउत सहित कई नेताओं ने किसानों के विरोध का मुद्दा उठाया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मीडिया को मीटिंग के मिनट्स कीजानकारी दी। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार किसान नेताओं के साथ बातचीत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की भी निंदा की। बजट सत्र के संचालन के लिए सरकार की ओर से शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के साथ बातचीत के जरिये उठाए गए मुद्दों को
सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों पर केंद्र का प्रस्ताव अभी भी मौजूद है। किसानों के साथ आयोजित हुई पिछली बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि था कि किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। सरकार आज भी उनकी बात पर कायम है।



