- Back to Home »
- State News »
- हरियाणा सरकार ने 17 जिलों में एसएमएस सर्विस के साथ इंटरनेट पर लगाई पाबंदी...
Posted by : achhiduniya
30 January 2021
एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिंघू, गाजीपुर और टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर
बंद कर दी हैं। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। दिल्ली की इन सीमाओं पर
किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते 26 जनवरी को
भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी गई थीं। गणतंत्र
दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर
परेड के दौरान हिंसा की घटना होने पर यह कदम उठाया गया था। हरियाणा सरकार ने 17 जिलों में इंटरनेट पर लगी पाबंदी को 31 जनवरी शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया है। इसमें अंबाला,यमुनानगर,कुरुक्षेत्र, करनाल,कैथल, पानीपत,हिसार,जींद,रोहतक,भिवानी,चरखी दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल,झज्जर और सिरसा जिले शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने इन सभी जिलों में 30 जनवरी शाम 5 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया था। एक सरकारी बयान में कहा गया कि मोबाइल रिचार्ज और बैंकिंग
वाले मैसेज को छोड़कर सभी एसएमएस सर्विस भी कल शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे। वॉयस कॉल जारी रहेगी। इसके बाद शुक्रवार 29 जनवरी को इन तीन जिलों के अलावा 14 और जिलों में इंटरनेट पर आज शाम पांच बजे तक रोक लगाने का फैसला किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 31 जनवरी शाम पांच बजे तक कर दिया गया। गौरतलब है कि दिल्ली-हरियाणा का सिंघु बॉर्डर किसान आंदोलन का केंद्र है। यहां पिछले दो महीने से अधिक समय से नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चल रहा है।


