Posted by : achhiduniya 02 January 2021

 अयोध्या जहां पहले रामलला की मूर्तियां रखी हुई थीं, उस जगह को मंदिर निर्माण के लिए समतल कर दिया गया है। यहां मंदिर की नींव डालने के लिए 200 फीट तक मिट्टी की जांच में पता चला है कि जमीन के नीचे भुरभुरी बालू है और मंदिर के गर्भगृह वाली जगह के पश्चिम में कुछ दूरी पर ही जमीन से नीचे सरयू का प्रवाह है। राम जन्‍मभूमि ट्रस्‍ट के महासचिव चंपत राय कहते हैं, किसी ने कल्‍पना नहीं की थी कि भगवान का जहां गर्भगृह बना है, वहां जमीन खोखली है, ठोस नहीं है।  सरयू नदी यूं तो जमीन पर नहीं बहती हुई दूसरी 

जगह पर नजर आती है, लेकिन उसकी धारा जमीन के नीचे वहां आ रही है जिसके पास मंदिर का गर्भगृह बना हुआ है। श्री रामजन्‍मभूमि तीर्थक्षेत्र की वेबसाइट पर भी इसका जिक्र है कि गर्भगृह के करीब पश्चिम में सरयू का प्रवाह है। राम जन्‍मभूमि मंदिर के मुख्‍य पुजारी सत्‍येंद्र दास ने कहा, ये इंजीनियर चाहते थे कि 100 फीट  के नीचे से नींव उठाई जाए,लेकिन 100 फीट के नीचे बालू और पानी मिला जिससे कहा जा सकता है कि जो प्राचीन सरयू की धारा थी उस धारा का जल वहां प्राप्‍त हुआ है इसलिए उस पर नींव उठाई जाए तो नीचे धंसने की आशंका है। राममंदिर की नई डिजाइन के 

मुताबिक, अब मंदिर पहले से काफी बड़ा बनेगा, अब मंदिर, तीन मंजिल का होगा और हर मंजिल 20 फीट की होगी। जमीन से 16.5 फीट पर फर्श होगा, लंबाई 360 फीट होगी और चौड़ाई 335 फीट होगी। इसी तरह शिखर 161 फीट पर होगा। लाल पत्‍थरों से बनने वाले तीन मंजिल के इस मंदिर का जमीन पर काफी भार होगा। ट्रस्‍ट चाहता है कि यह मंदिर भूकंप को झेल सके ओर 1000 साल तक चले इसलिए अब देश के सातनामी रिसर्च को यह काम दिया गया है कि 

ऐसी जमीन पर ये मंदिर कैसे बने? इसके लिए IIT मुंबई, IIT दिल्‍ली, IIT चेन्‍नई, IIT गुवाहाटी, CBRI रुड़की,लार्सन एंड ट्रुबो और टाटा के इंजीनियर इस पर रिसर्च कर रहे हैं। राम जन्‍मभूमि मंदिर के मुख्‍य पुजारी सत्‍येंद्र दास कहते है, अच्‍छी तरह से विचार करके जो किया जाता है, वह भी भी गलत नहीं हो पाता इसलिए पूर्णतया सोच-विचार करके इस पर इंजीनियरों की राय ली जा रही है। अयोध्‍या, राम मंदिर के इंतजार में है। इस नई अड़चन से लोगों में चिंताएं तो हैं लेकिन उम्‍मीद है कि इंजीनियर जल्‍द इसका कोई समाधान निकाल लेंगे।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -