- Back to Home »
- Tours / Travels »
- चलती ट्रेन में सगाई-मैरिज एनिवर्सरी-हल्दी रस्म करने जैसी सुविधाए होगी उपलब्ध....
Posted by : achhiduniya
16 January 2021
कोरोना महामारी के बाद
से देश के हालातो को ध्यान में
रखते हुए पहले चलती ट्रेनों में ई केटरिंग के तहत कुछ ही चीजें उपलब्ध होती थीं, लेकिन अब पैसेंजरों के सामने खाने पीने के बहुत से विकल्प
मौजूद होंगे। IRCTC ने पोलिसी में संशोधन करते हुए पैसेंजरों की
डिमांड के अनुसार सभी तरह का खाना, फास्ट फूड
और विभिन्न राज्यों का पारंपरिक खाना उपलब्ध कराने की तैयारी की है। IRCTC के अनुसार सभी तरह के छोटे आयोजन करने की सुविधा ट्रेनों में
उपलब्ध होगी। इसमें बच्चों की बर्थ डे पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी और सगाई तक की जा सकेंगी। इसके अलावा आज कल लोग बच्चों की
शादी के लिए देश के एक कोने से दूसरे कोने
तक जाते हैं। हल्दी की रस्म व अन्य छोटे आयोजन के समय परिजन ट्रेनों में सफर कर
रहे होते हैं। इस वजह से इन आयोजनों का इंज्वाय नहीं कर पाते हैं,लेकिन
नई पॉलिसी के तहत ऐसे परिवार सुविधा और समय के अनुसार रास्ते में
पड़ने वाले
शहरों में पार्टी के लिए खाने का सामान आर्डर दे सकते हैं। केक, बर्गर
और पिज्जा से लेकर चाउमीन व नूडल्स तक उपलब्ध होगा। ट्रेन जिन शहरों से
गुजरेंगी, वहां की फेमस चीजें बुक करने पर ट्रेनों में उपलब्ध हो सकेंगी।
जैसे दिल्ली में पंडित, बुखारा, हल्दीराम का खाना और नानवेज के लिए करीम, कानपुर
में पंडित रेस्त्रां और ठग्गू के लड्डू, लखनऊ
में मोती महल,
भोपाल में मनोहर डेयरी, हैदराबाद में बिरयानी, इलाहाबाद
में लोकनाथ,पटना में बंशी विहार आदि की फेमस चीजें बुककर रास्ते में ली जा सकती हैं। चलती ट्रेनों
में पार्टी करने वालों को खाना सर्व करने में परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। ट्रेनों के वेंडर पार्टी के दौरान
खाना आदि सर्व
करने में मदद करेंगे।


