- Back to Home »
- Religion / Social »
- “नेकी की दीवार” के बाद अब “शिक्षा की दीवार” की शुरुवात....
Posted by : achhiduniya
01 January 2021
देश में कई सामाजिक लोग गरीबो और जरूरत मंद लोगो
के लिए कुछ न कुछ करने का प्रयास करते है। कई शहरो में भिन्न–भिन्न जगहो पर ‘नेकी की
दीवार' बनाई गई है,जहां लोग कपड़े और जरूरत का
सामान छोड़कर जाते है, ताकि जरूरतमंद इन सामानों का
इस्तेमाल कर सकें, जिनके पास कपड़े नहीं हैं, उन्हें कपड़े मिल सकें। जिससे दान करने वाले लोग चुपचाप गुप्त
दान करे व लेकर जाने वाले जरूरत मंद लोगो को भी ले जाने में शर्म महसूस न हो।अब एक अच्छी पहल करते हुए ‘शिक्षा की दीवार' भी बनाई गई है। देश में इंदौर ऐसा पहला शहर है जहां ऐसे बच्चों
और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए शिक्षा की दीवार बनाई गई है। जरूरतमंद और पढ़ने
वाले बच्चों की पढ़ाई में किताबों की कमी उनके आगे बढ़ने में रुकावट न बने और जरूरतमंद लोगों को पहनने के लिए कपड़े मिल
सकें, इसके लिए शहर में एक नई पहल की शुरुआत की जा रहा है। इंदौर की
आदर्श ग्रेटर कैलाश रोड पर जहां पहले से ही नेकी की दीवार है वहीं अब इसी के पास में ‘शिक्षा की दीवार' भी बनाई गई है। यहां पर लोग अपने बच्चों की अनुपयोगी
कॉपी-किताबें व स्टेशनरी आइटम देकर जा सकते हैं। ये शिक्षण सामग्री जरूरतमंद
बच्चों को दी जाएंगी, जिससे वह अपनी पढ़ाई कर सके। शिक्षा
की दीवार पर एक बॉक्स होगा। इस बॉक्स में जरूरतमंद विद्यार्थी अपने विषय की किताबों
को लिखकर पर्ची डाल देंगे। उस पर्ची पर लिखी जानकारी के मुताबिक उसे किताबें दे
दीं जाएंगी। इसके लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त होगा। वह किताबों की रखरखाव के साथ शिक्षा
की दीवार की सभी व्यवस्थाओं पर



