- Back to Home »
- National News »
- देश में सभी को मुफ्त में कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई जाएगी.... केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
Posted by : achhiduniya
02 January 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने
बताया कि देश में ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को पूरा प्रशिक्षण दिया जा
चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विशेष टीम का भी गठन किया है, जो पूरी प्रक्रिया पर बारीकी से नजर बनाए रखेगी। अब तक पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में
ऐसा ड्राई रन किया गया था। इन चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे परिणाम
सामने आए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए अब सरकार पूरे देश में ड्राई रन शुरू करने
जा रहा है। इस बीच केंद्र की मोदी सरकार ने आज कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने को लेकर
बड़ा ऐलान किया। केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि देश में सभी को मुफ्त में
कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार
को कहा कि लोग टीके के बारे में किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। मंत्री हर्षवर्धन
ने यहां एक सरकारी अस्पताल में ड्राई रन की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी भी अफवाहों पर विश्वास न
करें। टीका परीक्षण में हमारा मुख्य मापदंड सुरक्षा और प्रभावकारिता है, इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दिल्ली में, मॉक-ड्राइव का संचालन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। शाहदरा
में सरकार द्वारा संचालित गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दरियागंज
में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, और द्वारका में निजी
वेंकटेश्वर अस्पताल। इसी दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि कोरोना वैक्सीन जैसी
दिल्ली में फ्री होगी क्या वैसे ही सभी राज्यों में भी फ्री होगा। इस पर स्वास्थ्य
मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन दिल्ली में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में फ्री होगा।


