- Back to Home »
- Sports »
- पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की हार्ट अटैक के बाद हुई एंजियोप्लास्टी….
Posted by : achhiduniya
02 January 2021
BCCI{भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड} के अध्यक्ष
और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हल्के हार्ट अटैक के बाद कोलकाता
के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर आफताब खान ने सौरव
गांगुली की हेल्थ अपडेट को लेकर कहा कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और वह अब स्थिर
हैं। डॉक्टर ने बताया कि उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
वो इस समय
पूरी तरह से होश में हैं। उनके दिल में दो ब्लॉकेज हैं जिनके लिए उनका इलाज किया जाएगा। इससे पहले
अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम वर्कआउट सेशन के बाद सौरव गांगुली ने
सीने में दर्द की शिकायत की थी और आज दोपहर दोबारा ऐसी समस्या के बाद परिवार के
सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए।48 साल के गांगुली का पिछले कुछ दिनों में काफी व्यस्त
कार्यक्रम रहा था।

