- Back to Home »
- Discussion »
- केंद्र ने बिना किसी चर्चा के कृषि कानूनों को पास कर दिया, जो संविधान के साथ मजाक है...किसानों रैली में बोले शरद पवार
केंद्र ने बिना किसी चर्चा के कृषि कानूनों को पास कर दिया, जो संविधान के साथ मजाक है...किसानों रैली में बोले शरद पवार
Posted by : achhiduniya
27 January 2021
महाराष्ट्र मुंबई के आजाद मैदान में इकट्ठा हुए 21 जिलों के 6,000 से अधिक किसानों की रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा,ठंड के मौसम में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले 60 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। क्या पीएम ने उनका हालचाल पूछा? क्या ये किसान पाकिस्तान के हैं? शरद पवार ने
महाराष्ट्र के राज्यपाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज देश भर में शांतिपूर्ण तरीके से किसानों का आंदोलन चल रहा है। राज्यपाल के पास कंगना रनौत से मिलने का वक्त है, लेकिन आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने का वक्त नहीं है। शरद पवार ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी चर्चा के कृषि कानूनों को पास कर दिया, जो संविधान के साथ मजाक है। अगर सिर्फ बहुमत के आधार पर कानून पास करेंगे तो किसान आपको खत्म कर देंगे, ये सिर्फ शुरुआत है। महाराष्ट्र में कभी ऐसा राज्यपाल नहीं आया, जिसके पास किसानों से मिलने का वक्त नहीं है।
